राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

विज्ञान में दक्षता, प्रौद्योगिकी में विकास,

इसकी जानकारी हमें देता है यह दिवस,

11 मई को प्रतिवर्ष इसे मनाया जाता,

राष्ट्र गौरव, वैज्ञानिकों की उपलब्धि का दिवस।


विज्ञान मंत्रालय कार्यक्रम करे आयोजित,

तकनीकी रचनात्मकता, वैज्ञानिक जाँच नियोजित,

विज्ञान के एकीकरण के लिए प्रयास का प्रतीक,

सलाम उन्हें जो बताते हैं प्रौद्योगिकी की उपयोगिता।


एयरक्राफ्ट हंस 3 ने किया उड़ान परीक्षण,

त्रिशूल मिसाइल का रहा सफल परीक्षण,

1998 के पोखरण परमाणु टेस्ट से शुरुआत,

पोखरण, राजस्थान में किया गया ये परीक्षण।


प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उपलब्धि हुई प्राप्त,

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की यही है बात,

प्रौद्योगिकी क्षमता के विकास को बढ़ावा,

भारत के प्रयासों से हर बार बनी बात।


राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी पुरस्कार का है प्रावधान,

भारत के राष्ट्रपति द्वारा बना यह विधान,

व्यक्ति जिसने किया हो अभूतपूर्व काम,

वही इस पुरस्कार के साथ पाता है सम्मान।


रचयिता
नम्रता श्रीवास्तव,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय बड़ेह स्योढ़ा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।

Comments

Total Pageviews