माउंट एवरेस्ट दिवस

युग -युग से हिमालय,

देखो कैसा अडिग खड़ा।

रोक रहा बाधाएँ सारी,

शीश में मुकुट सा जड़ा।


विश्व में सबसे ऊँची चोटी,

नेपाल हिमालय में स्थित।

माउंट एवरेस्ट नाम है उसका,

ऊँचाई जिसकी बढ़े नित।।


लगभग 8850 मीटर है,

वर्तमान ऊँचाई इसकी।

सागरमाथा भी कहलाती,

नेपाल में यह पर्वत चोटी।।


8000 मीटर ऊँचाई,

डेथ जोन है कहलाए।

पल-पल आंधी तूफान,

नित मौसम बदल जाए।।


29 मई 1953 का वह,

दिन फिर स्मरण हो आया।

आज के दिन इंसान ने,

एवरेस्ट पर फतह पाया।।


हिलेरी और तेनजिंग,

बने थे प्रथम हिमवीर।

जीतकर बाधाओं को,

हुए पर्वतारोही प्रवीण।।


है धरोहर प्रकृति की,

ये सभी पर्वत श्रृंखलाएँ।

इंसानों का वहाँ पहुँचना,

नई समस्या ना लाए।।


बढ़ रहे हिमवीर अब,

प्रदूषण भी बढ़ रहा।

इको फ्रेंडली हो पर्वतारोहण,

 मत फैलाना वहाँ कचरा।।


रचयिता

ज्योति विश्वकर्मा,

सहायक अध्यापिका,

पूर्व माध्यमिक विद्यालय जारी भाग 1,

विकास क्षेत्र-बड़ोखर खुर्द,

जनपद-बाँदा।

Comments

Total Pageviews