विश्व संग्रहालय दिवस

इतिहास की प्यारी यादों का,

होता है एलबम संग्रहालय।

पूर्वजों की अनमोल धरोहर को,

सहेज कर रखता संग्रहालय।


पुरातात्विक अवशेषों को भी,

रखे सुरक्षित संग्रहालय।

प्राचीन काल की संस्कृति को,

संरक्षित रखे संग्रहालय।


वीरों के बरछी भाले हों या,

उनकी ढालें  और तलवारें।

संग्रहालय में संरक्षित हैं,

तरह तरह की तीर कमाने।


जांबाजों के कवच बढ़ाते,

हैं संग्रहालय की शोभा।

संग्रहालय भी ख़ूब बढ़ाते,

अपने देश की शोभा।


भिन्न तरह की अचकनें,

और भिन्न तरह के जूते।

भिन्न तरह के हुक्के, पगड़ी,

भिन्न-भिन्न बर्तन और शीशे।


प्राचीन मुद्राओं से लेकर,

भिन्न तरह की पालकियाँ।

संग्रहालय दिखाते हमको,

प्राचीन सभ्यता की झलकियाँ।


ऐतिहासिक धरोहर का,

भंडारण हैं संग्रहालय।

आज के दिन मुफ्त में देखो,

देश के सारे संग्रहालय।


आओ हम सब सब मिलकर,

संग्रहालयों का करें भ्रमण।

जानें अपनी विरासत को,

सहेजें अपनी धरोहर।


रचनाकार
सपना,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय उजीतीपुर,
विकास खण्ड-भाग्यनगर,
जनपद-औरैया।



Comments

Total Pageviews