राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

वैश्विक स्तर पर आज का दिन, यह है बेहद खास

 आओ राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाएँ 11 मई खास


 टेक्नोलॉजी  का मचा धमाल, भारत  ने किया कमाल

 1998 पोखरण परमाणु टेस्ट किया, दुनिया हुई बेहाल


पाँच परमाणु सीरीज में, पहला कदम बढ़ाया आज 

दुनिया ने भी लोहा माना, सबने किया हम पर नाज


आज का दिन भारत में और हुआ तक खास

ऑपरेशन  शक्ति  मिसाइल  का  मिला ताज 


भारत के  आगाज़ ने, न्यूक्लियर खेल बदल डाला

पश्चिमी देशों  के एकछत्र राज को चुनौती दे डाला


11 मई 1998 पोखरण, खेतोलाई गाँव बना आस

परीक्षण किया रेगिस्तान, थार में सुबह  समय पास


58 टन किलोग्राम क्षमता का, परीक्षण कर डाला

भौंचक्की रह गई दुनिया, गजब कमाल कर डाला


अपना लोहा मनवाकर, भारत परमाणु क्लब में शामिल  यह ऐतिहासिक जीत, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस में शामिल हुआ।


रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,
विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews