राजा राममोहन राय

सामाजिक, धार्मिक आंदोलनों के,

संस्थापक राजा राममोहन कहलाए। 

सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन में, 

बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।।


पिता रमाकांत माता तारिणी देवी,

के घर बंगाल में 22 मई जन्म पाया।

पन्द्रह वर्ष की आयु में आपने,

कई भाषाओं का ज्ञान पाया।। 


किशोरावस्था में देश-विदेश का भ्रमण किया,

आपने ईस्ट इण्डिया कम्पनी में काम किया।

देशभक्ति में कम्पनी की नौकरी को छोड़ दिया,

राष्ट्र के हित सेवा में अपना जीवन त्याग दिया।।


भारत की स्वतंत्रता के साथ- साथ,

समाज में फैली कुरीतियों के लिए लड़े थे।

बाल विवाह, सती प्रथा और अंधविश्वास,

कुरीतियों को दूर करने के लिए खड़े थे।।


पत्रकारिता के क्षेत्र बहुत प्रसिद्ध थे,

राजा राममोहन राय।

रूढ़िवाद और कुरीतियों का विरोध किया,

संस्कृति और परंपराओं को कभी न भुलाए।।


रचयिता
शहनाज बानो,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय भौंरी -1,
विकास क्षेत्र-मानिकपुर,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews