यातायात के साधन

कक्षा-3,
पाठ 12 
यातायात के साधन

पापा लाये नई नई कार
चलती फुर फुर करे कमाल।।
बस भी जल्दी घर पहुँचाए
दूर-दूर तक सैर कराए।।
आसमान में जहाज है उड़ता
 दूर देश को ले जाता है।
बादलों संग है उड़ता जाता
अपनों से हमें मिलवाता है।।
 छुकछुक चलती देखो ट्रेन
 सरपट भागे दौड़े ट्रेन ।
 पटरी पर ये चलती जाए
 नानी के घर हमें पहुँचाए।।
 मेरी साईकल सबसे प्यारी
 दो पहियों पर चलती है।
 छोटे-छोटे काम है करती
 सेहत मेरी अच्छी रखती।।
 पानी पर चलता है जहाज
  लहरों संग ले जाता है ।
  पानी देख के मेरा ये मन
  सपनों में खो जाता है।।
 ट्रैक्टर की है अपनी शान
आता है कृषि के ये काम।
 उपज है ढोता, दूर पहुँचाता
 करता है सब काम आसान।।
 यातायात के सब साधन बच्चों
 सब जगह हमें पहुँचाते हैं
  हैं ये बहुत जरूरी बच्चों
  जीवन को आसान बनाते हैं।।
       
रचयिता
डॉक्टर नीतू शुक्ला,
प्रधान शिक्षक,
मॉडल प्राइमरी स्कूल बेथर 1,
विकास खण्ड-सिकन्दर कर्ण,
जनपद-उन्नाव।

Comments

Total Pageviews