कारगिल विजय दिवस

जम्मू कश्मीर में है जगह कारगिल।
देखो सबसे ऊँची है यह हिल।।

1999 में कारगिल युद्ध लड़ा गया।
पड़ोसी का पाला शेर से पड़ गया।।

पाकिस्तान का सेना प्रमुख था जहांगीर करामात।
 60 दिन में जवानों ने दी उसकी सेना को  मात।।

500 से ज्यादा भारतीय सैनिकों ने जान गँवाई।
देश पर फिर भी कोई आँच ना आई।।

मिग 27 मिग 29 का भारत ने इस्तेमाल किया।
नापाक दुश्मन सेना का हमने खस्ताहाल किया।।

26 जुलाई को कारगिल पर तिरंगा लहरा रहा था।
हमारे  भारत  देश  की  शान  को  दिखा  रहा था।।

धन्य हो तुम देश के जवान।
तुमसे ही हैं हम सबके प्राण।।

रचयिता
सुधांशु श्रीवास्तव,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मणिपुर,
विकास खण्ड-ऐरायां, 
जनपद-फ़तेहपुर।

Comments

Total Pageviews