2- रा० आ०प्रा०वि० सुल्तानपुर द्वितीय विकासखंड - बाजपुर, जिला - उधम सिंह नगर, उत्तराखंड

🏡 मेरा विद्यालय, मेरा गौरव 🏡

👉1- विद्यालय का नाम :- रा० आ०प्रा०वि० सुल्तानपुर द्वितीय
विकासखंड - बाजपुर, जिला - उधम सिंह नगर, उत्तराखंड
👉2- स्थापना वर्ष : 1982

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2707531402857773&id=1598220847122173

👉3- छात्रों की उपलब्धि :-
👉 (A) शिक्षा के क्षेत्र में : -
1- जिला-स्तरीय सामान्य ज्ञान चित्र कला प्रतियाेगिता में छात्र का चयन।
2- ब्लॉक-स्तरीय English spelling wizard प्रतियाेगिता में छात्रा का चयन।
3- ब्लॉक-स्तरीय TLM प्रतियाेगिता में एक छात्रा का चयन।

👉(B) प्रर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में :-
1- प्रतिवर्ष हरेला पर्व, श्री देव सुमन दिवस पर विद्यालय परिवेश में वृक्षारोपण किया जाता है।
2- विद्यालय परिवेश में बागवानी, पेड़ -पौधों की देखभाल की जाती है। फलदार, छायादार वृक्षों का रोपण समय-समय पर किया जाता है।
👉4- समाजोपयोगी कार्य :----
1- समय-समय पर गरीब बालक व बालिकाओं की सहायता की जाती है।
2- कोरोना काल में आस -पास के निर्धन परिवारों की आर्थिक सहायता एवं खाद्य सामग्रियाँ उपलब्ध करायी गयी।
👉5- अन्य :-------
1- विद्यालय में प्रिंट समृद्ध वातावरण है| विद्यालय की दीवारों पर 200 से अधिक पठन पाठन से सम्बन्धित चार्ट लगाये गये हैं|
2- यथा सम्भव गतिविधि आधारित शिक्षण किया जाता है|
3- विद्यालय में प्रति वर्ष बाल शोध मेले का आयोजन किया जाता है |
4- विद्यालय मे वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाता है|
5- राष्ट्रीय एवम् अन्तर्राष्ट्रीय दिवसों पर कार्यक्रम एवम् ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

👉6- विद्यालय प्रबंध समिति/स्थानीय समाज द्वारा दिया गया सहयोग :- विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा छात्रों के उत्साह वर्धन हेतु कापियाँ, पैन, पेन्सिल प्रदान की जाती हैं।

👉7- राष्ट्रीय पर्वो पर, राजकीय कार्यक्रमों का क्रियान्वयन :-
गणतन्त्र दिवस, स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर प्रधानाध्यापिका, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अभिभावकों के सहयोग से छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है। प्रतिवर्ष 02 अक्टूबर "महात्माँ गाँधी जी की जयन्ती" पर स्वच्छता कार्यक्रम एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता रैली का आयोजन किया जाता है।

👉(8) शिक्षकों का विवरण :-
1- श्री राजेन्द्र कुमार सक्सैना ( प्र०प्र०अ०)
प्रथम नियुक्ति- 18/10/2006
शैक्षिक योग्यता : एम०ए०, समाजशास्त्र, बीपीएड, एमपीएड।
(2) कु रचना वर्मा (स०अ०)
शैक्षिक योग्यता - एम०एस०सी० (रसायन विज्ञान)
प्रथम नियुक्ति- 16/11/2005
(3) श्री भरत रावत (स०अ०)
शैक्षिक योग्यता :- एम०ए० ‘बी पी एड’, बी० एल०एड० । प्रथम नियुक्ति- 23/10/2009
(4) श्रीमती शिवानी अग्रवाल (स०अ०)
शैक्षिक योग्यता :- एम०एस०सी० "गणित", बी०एड०, बीटीसी।
प्रथम नियुक्ति-07/11/2012

👉9- विद्यालय में उपलब्ध भौतिक संसाधन :-
बच्चों के लिये बैठने, अध्ययन के लिए पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध है। भोजन व्यवस्था हेतु पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध है। कार्यालय में बैठने के लिए कुर्सियां, गैस चूल्हा, सिलाई मशीन, वाटर फिल्टर, म्यूजिक सिस्टम, ढोलक, हारमोनियम, ढपली, पी०टी० ड्रम दो, एक बड़ा, एक छोटा, 3 फायर एक्सटिंगुइशर, 2 कम्प्यूटर, 1 प्रिंटर,
खेल सामग्री - बैडमिंटन, बैट वॉल, लूढो, चैस, कैरम, रस्सी कूद, बास्केट बॉल, रिंग रॉड डम्बल्स, लैजियम।

👉10- विद्यालय परिसर का विवरण (किचन गार्डन, झूले, क्रीड़ास्थल आदि) : ------
1- कीचन गार्डन है।
2- बड़ा क्रीड़ास्थल है।

प्रेरणा/संकलनकर्ता--श्री हर्षबर्धन जमलोकी देहरादून
टीम सदस्य मेरा विद्यालय मेरा गौरव श्रीमती लक्ष्मी काला नैनीताल

नोट : मिशन शिक्षण संवाद परिवार में सहयोग और सुझाव के लिए वट्सअप नम्बर- 9458278429 पर लिखें ✍️🙏

Comments

Post a Comment

Total Pageviews