विश्व बाघ दिवस

भारत का राष्ट्रीय पशु,
बाघ हैं कहलाते।
29 जुलाई को हम,
विश्व बाघ दिवस हैं मनाते।।

बाघ संरक्षण के प्रति,
जागरूक है किया जाता।
कोई नहीं इससे,
 कभी है जीत पाता।।

सत्तर फीसदी आबादी,
इसकी भारत में रहती।
सेव द टाइगर अभियान से,
बाघों की प्रजाति है बचती।।

बाघ हैं भारत की शान,
धीरज का प्रतीक माने जाते।
सदाबहार वन व मैग्रो,
दलदल में यह पाए जाते।।

रचयिता
आकांक्षा मिश्रा,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर,
विकास खण्ड-सुरसा, 
जनपद-हरदोई।

Comments

Total Pageviews