विश्व बाघ दिवस

70 फ़ीसदी आबादी,
बाघों की भारत में रहती।
इसको देखो पूरी दुनिया,
जंगल का राजा है कहती।।

2010 से विश्व बाघ दिवस
हम सबने मनाना शुरू किया।
रूस के सेंट्सपीट्सबर्ग में,
यह बात सबको बताया गया।।

अपनी फुर्तीली चाल के लिए,
यह  है  पूरे  विश्व में प्रसिद्ध।
अपना शिकार करने में,
यह  हमेशा ही है सिद्ध।।

देखो बाघ का निशाना,
कितना सटीक है।
भारत की यह देखो,
गौरव गाथा का प्रतीक है।।

रचयिता
सुधांशु श्रीवास्तव,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मणिपुर,
विकास खण्ड-ऐरायां, 
जनपद-फ़तेहपुर।

Comments

Total Pageviews