वाह! क्या बात है

हम सब फिर से साथ हैं
हर तरफ हर्षोल्लास है
संवादों का संवाद है
क्या यह संकट काल है?
गर यह संकट काल है
शिक्षक सतत् तैयार है
कार्यशाला का दौर है
ज्ञान की बौछार है
पथ पर अपने अग्रसर
निरंतर अनवरत
शैक्षणिक चिन्तन का शिविर है ये
रणभूमि में तैयार है
यह मिशन शिक्षण संवाद है
यह मिशन शिक्षण संवाद है
                                             
रचयिता
अंशु सिंह,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय भिक्कनपुर,
विकास खण्ड-रजापुर,
जनपद-गाजियाबाद।

Comments

Total Pageviews