विजय दिवस

कारगिल विजय दिवस,
26 जुलाई को मनाया जाता है।
बलिदान हुए जो अमर शहीद,
उनकी याद दिलाता है।।

    विजय दिवस ये,
ऑपरेशन विजय भी कहलाया।
घुसपैठियों को भगा,
भारत भूमि को है बचाया।।

न जाने कितने जवान,
इस दिन शहीद हो गये।
जीते जी अपनी साँसें,
देश के नाम कर गये।।

   नमन उन जवानों को,
कर गये प्राणों का समर्पण।
   रहेंगे दिलों में सदा,
करते हैं उनको सुमन अर्पण।।

शहीदों का लहू ही तो,
    ये रंग लाया है।
आज अपने देश को,
  आजाद पाया है।।

  सदा ही लहरायेगा,
   ये तिरंगा शान से।
झुकेगा न देश हमारा,
ऊँचा रहेगा सम्मान से।।

रचयिता
इन्दु पंवार,
प्रधानाध्यापक,
रा. प्राथमिक विद्यालय गिरगाँव,
जनपद-पौड़ी गढ़वाल,
उत्तराखण्ड।

Comments

Total Pageviews