मिसाइल मैन

अपने जीवन दर्शन से,
जग को नवीन आयाम दिया।
वो थे हमारे अब्दुल कलाम,
जिनको मिसाइल मैन का नाम दिया।

विज्ञान शिरोमणि थे आप,
इसे कर्म क्षेत्र में उन्नत किया।
नए शोध, अविष्कार और ज्ञान से,
भारत के सैन्य को समुन्नत किया।

जीवन अति सरल, पावन,
वसुधैव कुटुंब के समर्थक थे।
बच्चों को अति प्रिय प्यारे,
युवाओं के लिए विचार आपके सार्थक थे।

बन राष्ट्रपति आपने मूर्धन्य,
सर्वोच्च पद को सुशोभित किया।
बन साधारण मानव फिर भी,
मानवता का नित हित किया।

उदबोधन देते देते असमय आप
इस नश्वर जग से अंतर्ध्यान हुए।
कर अश्रुपूरित सकल जग को,
हृदयों में 'अनुराग' महान हुए।

रचयिता
डॉ0 अनुराग पाण्डेय,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय औरोतहरपुर,
विकास खण्ड-ककवन,
जनपद-कानपुर नगर।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews