शुभ दीपावली आयी

प्यारे बच्चों दीपावली आयी,

खुशियों का सन्देश है लायी।

नये कपडे, खिलौने, मिठाई,

बाजारों मे रौनक आयी।।


सुख और समृद्धि है लायी,

बच्चों दीपावली है आयी।

चारों तरफ बाजार सजे हैं,

घर-घर लक्ष्मी, गणेश विराजे हैं।।


चलो सब मिलके एक साथ,

भूल जाएँ गिले-शिकवे, बैर इस बार।

सबको प्रेम से गले लगाओ,

यही बात सबको सिखलाओ।।


चलो खुशियों के दीप जलाएँ,

यही सन्देश सभी को पहुँचाएँ।

अंधकार पर प्रकाश की विजय है लायी,

बच्चों दीपावली है आयी।।


पटाखे नहीं जलाएँगे, 

प्रदुषण मुक्त दीवाली हम मनाएँगे।

सबको प्यार से गले लगाएँगे,

मिल-जुलकर त्योहार मनाएँगे।।


रचयिता

चयनिका जोशिया,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय खेकड़ा-1,

विकास खण्ड-खेकड़ा, 

जनपद-बागपत।



Comments

Total Pageviews