मध्य प्रदेश स्थापना दिवस

देश का दिल हमारा मध्य प्रदेश,

66वाँ स्थापना दिवस मनाए मध्य प्रदेश।

1 नवम्बर 1956 को इसकी स्थापना,

मध्य भारत के नाम से जाना गया मध्य प्रदेश।।


सजी इमारतें दुल्हन सी आज,

उन्नति की ओर बढ़ता हो रहा विकास।

धार्मिक संगम है इसकी पहचान,

"आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश" थीम है आज।।


पाँच राज्यों से होकर गुजरे इसकी सीमा,

30% से अधिक भू भाग पर जंगल की सीमा।

पंडित नेहरू ने नाम दिया हृदय प्रदेश,

नदियों का मायका, राजधानी भोपाल बनी।।


52 जिले हैं आज मध्यप्रदेश के,

संस्कृति और साहित्य समृद्ध मध्य प्रदेश के।

कालिदास, बाणभट्ट, अशोक, तांत्या टोपे से महान,

इतिहास साक्षी है अहिल्याबाई, अवंतीबाई के कार्यों के।।


खजुराहो, भोजपुर, चित्रकूट, प्रसिद्ध स्थल,

भोपाल उज्जैन मैहर प्रसिद्ध है स्थल।

बुंदेली, मालवी, छत्तीसगढ़ी मुख्य बोली,

3,08,252 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल स्थल।।


रचयिता
नम्रता श्रीवास्तव,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय बड़ेह स्योढ़ा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।


Comments

Total Pageviews