छठ पूजा

छठ पूजा का शुभ दिन,

आयो सखी।

मन में भक्ति के दीपक,

जलायो सखी।


सज-धज घाटों पे चलीं रे सखियाँ,

सूप हाथों में ले चली सखियाँ।

गीत मंगल के गायो रे सखी,

छठ पूजा........... 


घाट भी सज गए प्यारे-प्यारे,

छठ मैया के लगे जयकारे।

गुड़ चावल गेहूँ चढ़ायो रे सखी,

छठ पूजा............


त्याग भोजन और अपनी शैया,

करते हम विनती तुझसे मैया।

गंगा में डुबकी लगायो सखी,

छठ पूजा..….........


लंबी उमरिया संतानों को दीजो,

सुख समृद्धि उनको दे दीजो।

आँचल अपना फैलायो सखी,

 छठ पूजा...…......


रचनाकार

सपना,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय उजीतीपुर,
विकास खण्ड-भाग्यनगर,
जनपद-औरैया।



Comments

Total Pageviews

1167841