रानी लक्ष्मीबाई

भारत की वह वीर रानी

बुंदेलखंड की वीरांगना थीं

नाम उनका रानी लक्ष्मीबाई

अद्भुत साहस की निशानी थीं।।


कूट- कूट कर भरा था साहस उनमें

वो शौर्य और पराक्रम की रानी थीं

नारी के सम्मान को बढ़ाया जिसने

वह वीर झाँसी की रानी थीं।।


रानी ने अपने पराक्रम और साहस से

अंग्रेजों की नींव हिला दी थी

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में रानी ने

देश प्रेम की ज्वाला जन- जन में जगा दी थी।।


नारी को गौरवान्वित कर दे

अद्भुत उनकी कहानी थी

खूब लड़ी मर्दानी अंग्रेजों से

वह वीर झाँसी की रानी थीं।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews

1168022