अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस
7 दिसम्बर 1966 को पहला,
विश्व नागरिक उड्डयन दिवस मनाते।
पूरे विश्व में देखो इसी की वजह से,
हवाई सफर सम्भव हो पाते।।
7 दिसम्बर 1944 में हस्ताक्षर,
नागरिक उड्डयन सन्धि की,
1996 में आज के ही दिन,
यू०एन० ने मान्यता दी।।
इस दिवस का मकसद,
सुरक्षा के अंतरराष्ट्रीय मानक बनाना।।
सबकी यात्रा सफल हो,
सुरक्षित हवाई यातायात बनाना।।
ICAO संक्षिप्त रूप है,
इस विमान संगठन का।
पूरी दुनिया में फैला है,
बड़ा विस्तृत नेटवर्क जिसका।।
रचयिता
आकांक्षा मिश्रा,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर,
विकास खण्ड-सुरसा,
जनपद-हरदोई।

Comments
Post a Comment