विश्व पर्वत दिवस

11 दिसम्बर को सारा विश्व,

पर्वत दिवस है मनाता।

मानव के साथ जीव जंतु भी,

इससे बहुत कुछ पाता।।


अनेक प्रकार के जीव-जंतु,

यहाँ निवास हैं करते।

नाना भाँति के आदिवासी,

देखो यहाँ पर बसते।।


पर्वत हमको सिखलाता,

पर्वत हमको बतलाता।

मुश्किल क्षणों में परीक्षा,

लेता हमारी विधाता।।


पर्वत के आकार से,

फैलना तुम सीख लो।

कितनी आंधी आये,

पैर जमाना सीख लो।।


रचयिता
आकांक्षा मिश्रा,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर,
विकास खण्ड-सुरसा, 
जनपद-हरदोई।

Comments

Total Pageviews