विश्व वायलिन दिवस
गीत-संगीत की दुनिया,
सबको है भाती।
प्यारा वाद्ययंत्र वायलिन है,
मधुर ध्वनि है आती।।
होती इसमें पाँच तार,
रहती हमेशा है तैयार।
एक लंबी डंडी होती,
'वो' कहते इसे देती ताल।।
कहीं इसे कहते हैं बेला,
सबसे छोटा है होता।
सुरीली तान है इसकी
तारत्व ऊँचा है होता।।
13 दिसम्बर को विश्व में,
वायलिन दिवस मनाते।
इसके साथ गाना गाकर,
हम आनन्दित हो जाते।।
रचयिता
सुधांशु श्रीवास्तव,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मणिपुर,
विकास खण्ड-ऐरायां,
जनपद-फ़तेहपुर।

Comments
Post a Comment