ऊर्जा संरक्षण दिवस

तर्ज-इतनी शक्ति हमें देना दाता


ऊर्जा संरक्षण की बात बताएँ, प्रतिवर्ष 14  दिसम्बर को मनाएँ,

संसाधनों को बचाने का प्रयास हो, कोई भूल कभी हमसे हो ना...

1- जनसंख्या है प्रतिदिन बढ़ती, ऊर्जा की आवश्यकता भी पड़ती,

ऊर्जा संरक्षण को हम सभी समझे, जागरूकता की जरूरत भी पड़ती,

इसके बचाव को जन-जन समझे, योजना भी कभी कोई खोए ना

संसाधनों को बचाने का......

2- भारत की कई उपलब्धि, जलवायु परिवर्तन को विकास में लगाना,

समग्र विकास की महत्वाकांक्षा, अथक प्रयास इसके लिए करना,

व्यर्थ न गँवाएँ इसको कभी हम, लोगों को भी प्रोत्साहन देना।

संसाधनों को बचाने का प्रयास हो.....

3-अनावश्यक ना ऊर्जा गँवाएँ, इसका सही प्रयोग करना,

तनाव, सिरदर्द, रक्तचाप ,थकान से, कार्यक्षमता ना तुम खोना,

प्राकृतिक प्रकाश का हो प्रयोग, ऊर्जा की खपत को कम करना।

संसाधनों को बचाने का प्रयास हो.....


रचयिता
नम्रता श्रीवास्तव,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय बड़ेह स्योढ़ा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।

Comments

Total Pageviews