विश्व पर्वत दिवस
11 दिसम्बर को हर वर्ष,
विश्व पर्वत दिवस मनाते।
अनेक प्रकार से इसकी,
चीजों से हम लाभ पाते।।
जड़ी-बूटी, लकड़ी, जानवर,
आदि यहाँ विशेष हैं मिलती।
जीवन में ऊँचा उठने की,
हमें हरदम सीख है मिलती।।
जीव-जन्तु को आश्रय देता,
पर्वत देखो कितना महान है।
नदियों का उद्गम है यह जिससे,
प्यास बुझाता ये जहान है।।
अपने को जमीन से,
हर स्थिति में जोड़े रहना,
विषम परिस्थितियों में भी
मूल का कभी साथ न छोड़ना।।
रचयिता
सुधांशु श्रीवास्तव,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मणिपुर,
विकास खण्ड-ऐरायां,
जनपद-फ़तेहपुर।

Comments
Post a Comment