राष्ट्रीय ऊर्जा दिवस

राष्ट्रीय ऊर्जा दिवस,

14 दिसंबर को होता।

ऊर्जा से ही देखो,

हर काम संभव होता।।


जल, पवन, परमाणु, 

ज्वारीय आदि ऊर्जा के रूप हैं।

पेड़-पौधों को ऊर्जा देती,

महत्वपूर्ण ये धूप है।।


ऊर्जा को हम सब बचाएँ,

सुरक्षित अपना भविष्य बनाएँ।

धरती पर हो हरियाली,

सबके जीवन में हो खुशहाली।।


बिजली के सामान हों,

फिर हो मोटरगाड़ी।

बिना ऊर्जा के देखो,

सब हैं बिल्कुल अनाड़ी।।


रचयिता
आकांक्षा मिश्रा,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर,
विकास खण्ड-सुरसा, 
जनपद-हरदोई।

Comments

Total Pageviews