राष्ट्रीय ऊर्जा दिवस

14 दिसम्बर हम सब,

राष्ट्रीय ऊर्जा दिवस मनाते।

ऊर्जा से ही सम्भव कार्य,

इस ऊर्जा को हम बचाते।।


जीवाश्म ईंधन, कोयला, 

प्राकृतिक गैस, कच्चा तेल।

इनसे प्राप्त ऊर्जा से ही,

चलता हमारे जीवन का खेल।।


ऊर्जा से ही सब करते,

देखो नित अपना काम।

बिन ऊर्जा के नही मिलेगा,

चाहें हो कोई मुकाम।।


जल, पवन, ज्वारीय आदि,

ऊर्जा  से  ही  खुशहाली है।

इनको  संरक्षित  करना,

हम सबकी जिम्मेदारी है।।


व्यर्थ बहते जल को बचाएँ,

ज्यादा बिजली न खर्च करें।

ऊर्जा  के  नित  नए  साधनों को,

आओ हम सब मिलकर सर्च करें।।


रचयिता
सुधांशु श्रीवास्तव,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मणिपुर,
विकास खण्ड-ऐरायां, 
जनपद-फ़तेहपुर।

Comments

Total Pageviews