मम्मी मेरा नाम लिखा दो
मम्मी मेरा नाम लिखा दो,
इंग्लिश मॉडल स्कूल में।
मैं भी अब स्मार्ट बनूँगा,
इंग्लिश मॉडल स्कूल में।
नए-नए विद्यालय हैं सब,
नए-नए अध्यापक।
सुविधाएँ सरकार दे रही,
देखो उसमें व्यापक।
शिक्षा का माहौल मिलेगा,
इंग्लिश मॉडल स्कूल में।
मम्मी मेरा नाम लिखा दो,
इंग्लिश मॉडल स्कूल में।
प्राइवेट विद्यालय से भी,
अच्छे वहाँ पर साधन हैं।
बच्चों के समुचित विकास के,
सभी वहाँ संसाधन हैं।
मिलेंगी मुझको सारी चीजें,
इंग्लिश मॉडल स्कूल में।
मम्मी मेरा नाम लिखा दो,
इंग्लिश मॉडल स्कूल में।
इंग्लिश में सभी किताबें होंगी,
कविता और कहानी।
होगा जोश, जुनून व जज्बा,
मन में नई रवानी।
नई दिशा हम सब पाएँगे,
इंग्लिश मॉडल स्कूल में।
मम्मी मेरा नाम लिखा दो,
इंग्लिश मॉडल स्कूल में।
हम गरीब के बच्चों में भी,
हुनर बहुत है ज्यादा।
हम भी कुछ कर सकते हैं,
हो मन में अगर इरादा।
मम्मी मुझको जल्दी भेजो,
इंग्लिश मॉडल स्कूल में।
मम्मी मेरा नाम लिखा दो,
इंग्लिश मॉडल स्कूल में।
पढ़कर के इंग्लिश मॉडल में,
बनूँगा मैं अधिकारी।
तुम भी मम्मी अपनी समझो,
कुछ तो जिम्मेदारी।
चिन्ता मेरी क्यों करती हो,
मम्मी तुम फिजूल में।
मम्मी मेरा नाम लिखा दो,
इंग्लिश मॉडल स्कूल में।
मैं भी अब स्मार्ट बनूँगा,
इंग्लिश मॉडल स्कूल में।
रचयिता
अरविन्द दुबे मनमौजी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय अमारी,
विकास खण्ड-रानीपुर,
जनपद-मऊ।

Comments
Post a Comment