घन का ज्ञान

कक्षा -6

विषय-गणित

प्रकरण-घन के अंग


शीर्ष आठ हैं फलक छः,

कोरों की संख्या है बारह|

पाँसे जैसा दिखता हूँ मैं,

घन है बच्चों नाम हमारा|


घन में होतीं छः फलक,

छ: की छ: होतीं समान|

छ: वर्गों का मिला रूप यह,

यही है इसके आकार का ज्ञान|


भुजा का भुजा में और भुजा से,

जब हम गुणा कराते हैं|

तब निकलता है घन का आयतन,

घन इकाई से इसे दर्शाते हैं|


वर्गाकार फलक हों छः,

जब इनका योग कराएँगे|

6 भुजा वर्ग के रूप में,

तब घन का संपूर्ण पृष्ठ पाएँगे|


घन से जुड़ा प्रत्येक तथ्य,

यह कविता दर्शाती है|

घन की अवधारणाओं का,

स्पष्ट ज्ञान कराती है|

     

रचयिता

नौरीन सआदत,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिसौरा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।

Comments

Total Pageviews