छात्र उपस्थिति

छात्र उपस्थिति हो १००%,

कैसे हो ये १०० %?

१०० % भई ये १०० %,

कैसे होगी ये १०० %??


जब रुचिकर शिक्षण होगा,

गाँव में जब भ्रमण भी होगा।

बच्चों के मन में  रमण होगा,

तब बच्चों का आकर्षण होगा।।


सामग्री की नहीं है कमी,

योजनाएँ भी है भरीपूरी।

बैठके भी हो रहीं खूब हैं,

फिर विद्यालय से क्यों है दूरी।।


जब तक रहेगी ये दूरी,

शिक्षा होगी कैसे पूरी।

समृद्ध मन बनेंगे कैसे?

हमारे वीर पूर्वजों जैसे।।


आओ हम मिल करें यत्न,

बच्चे सीखें लगाकर मन।

कुछ ऐसा चमत्कार हो जाए,

हमारा बच्चा नित-नित आए।।


वो दिन अब दूर नहीं है,

बच्चे शत प्रतिशत आएँगे।

शिक्षा से महक जाएँगे,

भारत का मान बढा़एँगे।।


फिर छात्र उपस्थिति हो

१०० %, 

१००% भई १००%।

हाँ! होगी ये १००%,

१००% भई १००%।।


रचयिता 
प्रतिभा भारद्वाज,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यामिक विद्यालय वीरपुर छबीलगढ़ी,
विकास खण्ड-जवां,
जनपद-अलीगढ़।



Comments

Total Pageviews