३१०~ शाजिया इशराक (प्र.अ.) प्रा०वि०फत्तेहपुर खास, वि०ख०- कुन्दरकी, जनपद-मुरादाबाद

🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद- मुरादाबाद से अनमोल रत्न बहन शाजिया इशराक जी से करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और समर्पित प्रयासों से अपने विद्यालय को सामाजिक विश्वास का केन्द्र बना दिया। यही हम सभी की सबसे बड़ी पूंजी है कि एक शिक्षक, अपनी शिक्षा और शिक्षण को कैसे समाज के बीच विश्वास के साथ आगे बढ़ा पाता है।
 
आइये जानते हैं आपके विचारों और कार्यों को:-

https://www.facebook.com/1598220847122173/posts/2301914630086121/

आ ही जाते है किनारों पर,
जो लहरों से लड़ा करते है।
बदल देते है किस्मत को,
जो मेहनत में जुटा करते है।।
अगर हौसला बुलन्द हो तो,
क्या हो नहीं सकता है।
मिल जाते है वह पल भी,
जो आंधी में उड़ा करते है।।

👩‍🏫 मैं शाजिया इशराक (प्र.अ.) प्रा०वि०फत्तेहपुर खास, वि०ख०- कुन्दरकी, जनपद-मुरादाबाद
👉17 मार्च-2015 को मैंने इस विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया।उस समय विद्यालय शैक्षिक, भौतिक वातावरण व नामांकन की दृष्टि से काफी पिछड़ा हुआ था। विद्यालय का कुल नामांकन 115 था जो गाँव की जनसंख्या के सापेक्ष काफी कम था। मेरे लिए पहली चुनौती विद्यालय का नामांकन बढा़ना थी जिसके लिए मेरे द्वारा गाँव में डोर टू डोर जाकर ग्रामवासियों से सम्पर्क स्थापित किया गया तथा शिक्षा के महत्व को समझाते हुए अपने बच्चों को विद्यालय में नामांकित करने के लिए प्रेरित किया गया। मुझे इस प्रयास का शीघ्र ही सुखद परिणाम मिला और वर्ष 2016..17 में संख्या 174 तथा 2017..18 में 195 हो गई।

👉दूसरी महत्तवपूर्ण चुनौती थी विद्यालय का सौन्दर्यकरण जिसके लिए मेरे द्वारा विद्यालय के कक्षा कक्षों तथा परिसर की दिवारों पर आकर्षक वाॅल पेटिंग की गई। वर्ष 2016..17 में स्वंय की धनराशि द्वारा विद्यालय की बाहरी दिवारों पर वाॅल पुट्टी करा कर पेन्ट कराया गया। वर्ष 2018..19 में पुन: मेरे द्वारा वाल पेन्टिग सभी कक्षों तथा परिसर की बाहरी दिवारों पर की गई जिससे विद्यालय को एक आकर्षक रूप प्राप्त हुआ।
👉विद्यालय में क्यारी बना कर पेड़ पौधे लगाए गए तथा 35..40. गमले लगाकर पौधे लगाए गए।
👉प्रत्येक माह की पहली तारीख को सर्वाधिक उपस्थित वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित करने का कार्य किया गया जिससे मासिक उपस्थित 45..50.% से बढ़कर 75..80% पहुँच गई।
👉हर माह बच्चों का जन्मदिन हर्ष व उल्लास से मनाया जाता है तथा छात्रों को पुरस्कार भी दिये जाते है।
👉वर्ष 2017..18 में मेरे द्वारा नवीन नामांकित छात्र ..छात्राओं के लिए सुन्दर व आकर्षित फर्नीचर का निर्माण करवाया गया जो 🍎🍊🥭 फल व 🐰🐱🐯 जानवरों के आकार तथा रंग जैसा था जिसे देखकर बच्चे बहुत प्रसन्न हुए।





👉समर कैम्प का आयोजन किया जिसमें छात्रों को विभिन्न गतिविधियां जैसे पेपर आर्ट, Cooking without fire, कढाई, मेहदीं, कबाड़ से सुन्दर सजावट का सामान बनवाया गया।
👉गतिविधि आधारित शिक्षण, I.C.T.का प्रयोग तथा छात्रों को खेल खेल में शिक्षा देना को महत्व दिया।
👉विद्यालय में विभिन्न त्यौहारों का आयोजन हर्ष व उल्लास के साथ किया जाता है।
👉हर माह S.M.C. की बैठक का आयोजन किया जाता है।
👉हर वर्ष ब्लाक व जिले स्तर पर छात्रों व छात्राओं का क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करते है।
👉बच्चों द्वारा हर शनिवार को tlm निर्माण, नाटक मंचन आदि विभिन्न गतिविधियां कराई जाती है।
👉हर वर्ष बच्चों का विदाई समारोह शानदार तरीके से किया जाता है।
👉सप्ताह में चार दिन बच्चों को योग व पी.टी की गतिविधि कराई जाती है।
👉वर्ष 2018..19 में विद्यालय में बाल पुस्तकालय का निर्माण किया गया है।

🏆💐सम्मान 💐🏆

👉वर्ष 2017 में P.N.B. की ओर से सम्मानित किया गया।
👉2018 में मिशन शिक्षण संवाद की जनपद स्तरीय कार्यशाला मेें आदरणीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री योगेंद्र कुमार जी द्वारा सम्मानित किया गया।

अंत में ..
है इल्म की शमा से दुनिया मेें उजाला।
लौ इसकी कम हो तो खूँ अपना मिला दो।।

संकलन: संयोगिता जी
मिशन शिक्षण संवाद मुरादाबाद

नोट: आप अपने मिशन परिवार में शामिल होने, आदर्श विद्यालयों और अनमोल रत्नों का विवरण भेजने तथा शिक्षा के उत्थान और शिक्षक के सम्मान के लिए सहयोग/सुझाव/शिकायत/समाधान भेजने के लिए मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर-9458278429 और ई-मेल shikshansamvad@gmail.com पर लिख कर भेज सकते हैं।

साभार:-
टीम मिशन शिक्षण संवाद
01-04-2019

Comments

Total Pageviews

1162700