राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय
      पुण्यतिथि

22 मई सत्रह सौ बहत्तर
बेस्ट बंगाल राधानगर ग्राम।

ब्रह्म समाज के संस्थापक
जन जागरण का काम।

माता उनकी उमादेवी
पिता रमाकांत राय।

मूर्तिपूजा के घोर विरोधी
राजा राममोहन राय।।

वेदांत इंग्लिश में लिखकर
अर्जित की बहु ख्याति।

वेदोपनिषद अनूदित कर
बंगला में कराया प्राप्ति।

सती प्रथा का उन्मूलन
और अंधविश्वास का अंत।

बाल विवाह औ बहु विवाह
का आप चाहते थे अंत।।

रूढ़िवाद, कट्टरता का प्रबल
विरोध किया था।

भारत को आधुनिक बनाने
का मार्ग प्रशस्त किया था।।

समाचार पत्रों की स्वतंत्रता
के लिए किया संघर्ष।

सभ्य समाज नव भारत
बनकर करे नित्य उत्कर्ष।

सम्वाद कौमुदी पत्रिका
का आप किये सम्पादन।

हिन्दू, ईसाई, बौद्ध, जैन
धर्मों का गम्भीर अध्ययन।।

नवजागरण युग के पितामह
आधुनिक समाज के जनक।

सामाजिक सुधार के प्रणेता
एकेश्वरवाद प्रवर्तक।

देहावसान इंग्लैंड में
27 सितम्बर 1833।

राजाराम की पुण्य तिथि
पर श्रद्धा सुमन समर्पित।।
   
रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews