हमारे शिक्षक

हम अपने शिक्षक का वन्दन करते हैं।
आपके आने का अभिनन्दन करते हैं।
ऊपर से डाँटा है पर दिल से प्यार किया।
वो हमको तपा करके कुंदन करते हैं।।1।।

हम अपने शिक्षक का वन्दन करते हैं।
आपके आने का अभिनन्दन करते हैं।
ईश्वर को पाने का मार्ग बताया है।
वो घिस-घिस कर हमको चन्दन करते हैं।।2।।

हम अपने शिक्षक का वन्दन करते हैं।
आपके आने का अभिनन्दन करते हैं।
कोई समस्या हो या हो कोई उलझन
वो समझाते हैं जब हम क्रंदन करते है।।3।

हम अपने शिक्षक का वन्दन करते हैं।
आपके आने का अभिनन्दन करते हैं।

रचयिता
सुमन लता वर्मा,
सहायक अध्यापक,
प्राइमरी स्कूल दरीबा (इंग्लिश मीडियम), 
विकास खण्ड-सतांव, 
जनपद-रायबरेली।


Comments

Total Pageviews