हिन्दी हमारी शान है

अपनी बोली अपनी भाषा
हिन्दी हमारी शान है।।
भारत माँ का गौरव है
इसी से हिंदुस्तान है।
देववाणी संस्कृत से
मिली इसे पहचान है।
जो मिठास अपनी बोली में
वह है औरों में कहाँ।
भला बता दो अंग्रेजी में
जलेबी का कोई नाम है।
अपनी बोली अपनी भाषा
हिन्दी हमारी शान है।।
हिन्दी हिन्दू हिन्दुस्तान
कहते सीना तान हैं।
अंग्रेजी की माला जपना
हिन्दी का अपमान है।
हिन्दी हमारी राजभाषा
इसे हृदय में सम्मान दें।
एक दिवस ही नही इसका
पूरे वर्ष में इसको स्थान दें।
अपनी बोली अपनी भाषा
हिन्दी हमारी शान है।।

रचयिता
आनन्द मिश्रा, 
प्राथमिक विद्यालय तिगड़ा, 
विकास खण्ड-फखरपुर,
जनपद-बहराइच।

Comments

Total Pageviews