लता दीनानाथ मंगेशकर

भारत रत्न
लता दीनानाथ मंगेशकर

ए मेरे वतन के लोगों
जरा सुनलो एक कहानी।

वे सरस्वती बन आयीं
वे हैं सुर की महारानी।।

20 से अधिक भाषाओं में
30 हजार तक गीत।

गाकर लता ने विश्व पटल पर
फैलायी यश कीर्ति।।

28 सितम्बर 1929
इंदौर जन्मस्थान ।

माता शेवन्ती मंगेशकर
पिता दीनानाथ महान।।

पाँच साल की उम्र में
एक्टिंग का गुण सीखा।

स्वर की समझ 9 साल
में अपने पिता से सीखा।

4 बार फ़िल्म फेयर एवार्ड
गिनीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड।

पद्म विभूषण, भारत रत्न
दादा फाल्के, नूरजहाँ अवार्ड

मीना, आशा और ऊषा
इनकी भगनी हैं तीन।

हृदयनाथ मंगेशकर
भाई थे संगीत प्रवीन।।

NTR राजीव गांधी, महाराष्ट्र
भूषण जैसे अनेकों पुरस्कार

फ़िल्म फेयर का life time
अचीवमेंट पुरस्कार।

रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews