राष्ट्रगान हमारा गौरव

गीत हमारा वन्दे मातरम्,
गान हमारा जन गण मन,
आजाद हिन्द की प्यारी सी,
सौगात हमारा जन गण मन,
जान हमारी जन गण मन,
शान हमारी जन गण मन,
लिए तिरंगा झंडा दौड़े,
सैनिक गाता जन गण मन,
मस्त मयूरा वन मे नाचे,
तान सुनाता जन गण मन,
कमल के अन्दर भौरा गूंजे,
प्यारा प्यारा जन गण मन,
राष्ट्रपिता बापू की चाहत,
वंदे मातरम्, जन गण मन,...
गीत हमारा वन्दे मातरम्,
गान हमारा, जन गण मन..
     
रचयिता
रामनारायण रानाडे,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय दाहिनी, 
चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews