पर्यायवाची दोहे

पर्यायवाची दोहे
     भाग-2
 आँख - दृग, लोचन, चक्षु, नेत्र, अक्षि, नयन, विलोचन नाम
 आम -सौरभ, आम्र, रसाल, अरु, पिकवल्लभ है आम
 अश्व -हय, तुरंग, घोड़ा, घोटक, सैंधव, दधिका, बाजि
 आँसू -अश्रु, नयनजल, नेत्रजल, चक्षुजल पढ़िये आजि
 इच्छा -मर्जी, कामना, लालसा, ईप्सा, मनोरथ, चाह
 ईर्ष्या -विद्वेष, जलन, ईर्ष्या, कुढन, मत्सर, द्वेष औ डाह
 ईश्वर - भगवान, विधाता, ईश, प्रभु, परमेश्वर, जगदीश
 इन्द्र -देवेन्द्र, महेंद्र, सुरेन्द्र, वृषा, पुरंदर, शक्र, सुरेश
 उद्यान -बाग़, वाटिका, कुसुमाकर, गुलशन, उपवन, उद्यान
 उन्नति -विकास, प्रगति, उत्कर्ष संग, है अभ्युदय उत्थान

रचयिता
साकेत बिहारी शुक्ल,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय -कटैया खादर,
विकास खण्ड-रामनगर,
जनपद-चित्रकूट।
मोबाइल-9695712961

Comments

Total Pageviews