पंडित दीनदयाल उपाध्याय

एकात्म मानववाद के                
         प्रणेता            
पंडित दीनदयाल उपाध्याय

25 सितंबर 1916
नगला चन्द्रभान।

पण्डित दीन दयाल का
पुण्य जन्मस्थान।।

एकात्म मानववाद के
आप थे प्रबल समर्थक।

भारतीय समाजशास्त्री
चिंतक, प्रखर विचारक।।

राष्ट्र धर्म और पांचजन्य
एकात्म मानववाद।

स्वदेश लिखकर आपने
जगती का भगाया प्रमाद।।

शोषित वंचित दीन की
पीड़ा को समझने वाले।

नई परिभाषा राजनीति
की आप है गढ़ने वाले।।
   
रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews