9 का पहाड़ा तथा मुहावरों का संगम

नौ एकम् नौ ( ९) नौ दूनी अठारह ( १८) 
काम करो मिलकर, होकर एक-एक ग्यारह

नौ तीया सत्ताइस ( २७) नौ चौक छत्तीस ( ३६)
धुन का पक्का, लगनशील व्यक्ति

नौ पचे पैंतालीस ( ४५) नौ छके चौवन ( ५४)
सिद्धान्तहीन व्यक्ति थाली का बैंगन

नौ सते तिरसठ ( ६३) नौ अठे बहत्तर ( ७२) 
पैर पसारो उतने, जितनी लंबी चादर

नौ नीयम् इक्यासी ( ८१) नौ दाहम् नब्बे ( ९०)
अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गयी खेत।

रचयिता
पूजा सचान,
सहायक अध्यापक,
English Medium 
Primary School Maseni,
Block-Barhpur,
District-FARRUKHABAD.

Comments

Total Pageviews