अभिनव बिंद्रा

स्वर्ण पदक विजेता
    अभिनव बिंद्रा

28 सितम्बर 1982
देहरादून जन्म स्थान।

अर्पित-बबली बिंद्रा
के घर जन्मा पुत्र महान।।

अभिनव बिंद्रा देश के
प्रमुख निशानेबाज।

१० मीटर एयर रायफल
में जीता गोल्ड का ताज।।

११ अगस्त २००८ को
बीजिंग ओलंपिक खेल।

सिंगल स्पर्धा में स्‍वर्ण
विनर प्रथम भारतीय मेल

एयर रायफल निशानेबाजी
 साल दो हजार  छह।

विश्व चैम्पियन बनकर बिंद्रा
 प्रतिस्पर्धा किया फतह।। 

पद्म भूषण से सम्मानित
बिंद्रा देश की शान।

आवास देहरादून है
चंडीगढ़ है कार्य स्थान।

2014 के राष्ट्रमण्डल खेल
में स्वर्णपदक था जीता।

2001 के म्यूनिख कप
के है कांस्य पदक विजेता।

जन्म दिवस अभिनव का आया
देते शत बार बधाई।

आप देश की आन-बान
हो अर्जुन के अनुयायी।।

रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews