बाल दिवस
चाचा नेहरू की जयंती है
आया ये बच्चों का त्योहार
प्यारा - प्यारा सबको मिला
बाल दिवस का ये उपहार।
उछल -कूद, धमा-चौकड़ी
दिन भर करते रहते बच्चे
रंग - बिरंगे पहने परिधान
देखो लगते कितने अच्छे।
बच्चें हैं फूलों की भाँति
खिलता इनसे है उपवन
ख़ुशबू से भर देते सबको
महके कितना सबका मन।
बाल दिवस में खेल खिलाएँ
बच्चों को सब खूब रिझाएँ
बर्फी - पेड़ा, बिस्किट लाएँ
बाल दिवस में उत्सव मनाएँ।
रचयिता
आकिब जावेद,
सहायक अध्यापक,
अंग्रेजी माध्यम प्राइमरी स्कूल उमरेहण्डा,
विकास खण्ड-बिसंडा,
जनपद-बाँदा।

Comments
Post a Comment