विषय- संस्कृत, प्रकरण- व्याकरण अभ्यास कार्य शीट क्रमांक -47/2025, दैनिक संस्कृत शिक्षण
✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️
क्रमांक- 47/2025
#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण (अभ्यास कार्य)
दिनांक- 04/11/2025
दिन- मंगलवार
प्रकरण- # व्याकरण- अभ्यास_कार्य
--------------------
फेसबुक पर देखने व फीडबैक देने हेतु क्लिक करें!👇
https://www.facebook.com/share/p/1DL4Zh8nDF/
शब्दरूप-
शब्द पाँच प्रकार के होते हैं- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अव्यय और क्रिया।
संज्ञाएँ 6 प्रकार की होती हैं- 1- अजन्त (स्वरान्त) पुल्लिङ्ग
2- अजन्त स्त्रीलिङ्ग
3- अजन्त नपुंसक लिङ्ग
4- हलन्त (व्यंञ्नान्त)पुल्लिङ्ग
5- हलन्त स्त्रीलिङ्ग
6- हलन्त नपुंसक लिङ्ग
इन सब के रूप तीनों वचनों और सातों विभक्तियों में चलते हैं। जैसा आपलोग पूर्व में पढ़ चुके हैं।
प्रथमा विभक्ति का अभ्यास कर चुके हैं।आओ, आगे की विभक्तियों का अभ्यास करते हैं।
द्वितीया विभक्ति
'अकारान्त' पुल्लिङ्ग बालक
एकवचन द्विवचन बहुवचन
बालकम् बालकौ बालकान्
'आकारान्त' स्त्रीलिङ्ग 'बालिका'
बालिकाम् बालिके बालिकाः
'इकारान्त' पुल्लिङ्ग 'मुनि'
मुनिम् मुनी मुनीन्
'ईकारान्त' स्त्रीलिङ्ग 'नदी'
नदीम् नद्यौ नदीः
द्वितीय विभक्ति के कारक का नाम है- कर्म और चिन्ह है 'को' है। वाक्य बनाते समय अधिकांशतः 'को' चिन्ह छिपा रहता है। जैसे- मोहनः पुस्तकं पठति। (मोहन पुस्तक पढ़ता है)
अहं विद्यालयं गच्छामि। (मैं विद्यालय जाता हूँ।)
अभ्यास कार्य
प्रश्न 1- द्वितीय विभक्ति का कारक और चिन्ह क्या है?
प्रश्न 2- द्वितीय विभक्ति के तीनों वचन लिखो।
शुकः, काकः, रमा, छात्रा, रवि, कविः, रामः
प्रश्न 3- निम्नलिखित वाक्यों का हिन्दी में अनुवाद करो।
क- सः चित्रं पश्यति।
ख- त्वं मन्दिरं न गच्छसि।
ग- गीता निबन्धं लिखति।
घ- सा गीतं गायति।
तकनीकी सहयोगी एवं प्रमुख सहयोगी- #जुगल_किशोर_त्रिपाठी #झाँसी
एवं
#माया_त्रिपाठी #भदोही
संकलन:- #टीम_मिशन_शिक्षण_संवाद
#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण
✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️

Comments
Post a Comment