विषय- संस्कृत, प्रकरण- व्याकरण अभ्यास_कार्य, शीट क्रमांक -55/2025 का हल, दैनिक संस्कृत शिक्षण


✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️


क्रमांक- 55/2025 का हल

#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण (अभ्यास कार्य)

दिनांक- 29/11/2025 

दिन- शनिवार 

प्रकरण- #व्याकरण- अभ्यास_कार्य

--------------------


फेसबुक पर देखने व फीडबैक देने हेतु क्लिक करें!👇

https://www.facebook.com/share/p/1GtFe8FzbW/


पठ् धातु, लट्लकार वर्तमान-

 एकवचन द्विवचन बहुवचन

प्र०पु०- पठति     पठतः     पठन्ति 

म०पु०- पठसि     पठथः      पठथ 

उ०पु०- पठामि   पठावः     पठामः

 इसी प्रकार अन्य धातुओं जैसे- गम् (गच्छ्), चल्, हस्, वद्, दृश्य (पश्य), स्था (तिष्ठ्), खाद्, पिब् आदि।

धातु रूप बनाने का नियम धातु के अन्त में 

प्र०पु०-   ति        तः      अन्ति 

म०पु०-   सि        थः        थ

उ०पु०-  आमि     आवः   आमः

अनुवाद बनाने के नियम में यह ध्यान रखना चाहिए कि कर्ता जिस पुरुष, वचन, विभक्ति का होता है क्रिया उसी के अनुरूप लगाई जाती है। 

अभ्यास कार्य-

रमेशः पठति। (रमेश  पढ़ता है।)

गीता गीतं गायति। (गीता गाना गाती है।)

छात्रौ विद्यालयं गच्छतः। (दो छात्र विद्यालय जाते हैं।)

ते खादन्ति। (वे सब  खाते हैं।)

युवां लिखथः। (तुम दोनों लिखते हो।) 

आवां क्रीडावः। (हम-दोनों खेलते हैं।) 

तौ सत्यं वदतः। (वे दोनों सत्य बोल रहे हैं।)

अभ्यास प्रश्न- हल-

 प्रश्न -1 निम्नलिखित वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद करो। 

क- वह पुस्तक पढ़ता है

उत्तर- सः पुस्तकं पठति।

ख- तुम दोनों पानी पीते हो।

उत्तर- युवां जलं पिबथः।

ग- हम दोनों संस्कृत पढ़ते हैं।

उत्तर- आवां संस्कृतं पठावः।

घ- तुम सब क्या करते हो? 

उत्तर- यूयं किं कुरुथ।

ङ- वे दोनों खेलते हैं। 

उत्तर- तौ क्रीडतः।


प्रश्न 2- निम्नलिखित वाक्यों का हिन्दी में अनुवाद करो।

क- त्वं लिखसि।

उत्तर- तुम लिखते।

ख- कमलं विकसति।

उत्तर- कमल खिलता है।

ग- एतानि पत्राणि पतन्ति।

उत्तर- ये पत्ते गिरते हैं।

घ- वयं नेत्राभ्यां पश्यामः।

उत्तर- हम सब आँखों से देखते हैं।

ङ- ते प्रयागराजं गच्छन्ति।

उत्तर- वे सब प्रयागराज जाते हैं।


प्रश्न 3- निम्नलिखित धातुओं के पुरुष और वचन बताओ। 

उत्तर- लिखन्ति- प्र० पु० बहुवचन 

          वदथः- म० पु०   द्विवचन

          कथयति- प्र० पु० एकवचन

          चलामि- उ० पु०   एकवचन 

          हसामः - उ० पु०  बहुवचन


तकनीकी सहयोगी एवं प्रमुख सहयोगी- #जुगल_किशोर_त्रिपाठी #झाँसी

एवं

#माया_त्रिपाठी #भदोही


संकलन:- #टीम_मिशन_शिक्षण_संवाद

#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण


✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️

Comments

Total Pageviews