विषय- संस्कृत, प्रकरण- व्याकरण सप्तमी विभक्ति (अभ्यास_कार्य), शीट क्रमांक -52/2025 का हल, दैनिक संस्कृत शिक्षण


✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️


क्रमांक- 52/2025 का हल

#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण (अभ्यास कार्य)

दिनांक- 21/11/2025 

दिन- शुक्रवार 

प्रकरण- # व्याकरण- सप्तमी विभक्ति (अभ्यास_कार्य)

--------------------


फेसबुक पर देखने व फीडबैक देने हेतु क्लिक करें!👇

https://www.facebook.com/share/p/14TEYCKzDLn/


सप्तमी विभक्ति-

अधिकरण कारक, चिह्न - में, पर

आधार में सप्तमी विभक्ति होती है। चतुराई, निपुणता और श्रेष्ठता दर्शाने में सप्तमी विभक्ति का प्रयोग किया जाता है।

बालक- बालके  बालकयोः बालकेषु

बालिका- बालिकायाम्   बालिकयोः बालिकासु

नदी- नद्याम्       नद्योः     नदीषु

गुरु- गुरौ          गुर्वोः      गुरुषु

वधू- वध्वाम्     वध्वोः   वधुषु


1-  रामः कक्षायाम् अस्ति।

राम कक्षा में है।

2- अयोध्यायां सरयू नदी अस्ति।

अयोध्या में सरयू नदी है।

3- नदीषु गंगा श्रेष्ठा अस्ति।

नदियों  में गंगा श्रेष्ठ है।

4- सा कार्ये कुशला अस्ति।

वह कार्य में कुशल है।


अभ्यास कार्य-

प्रश्न 1- निम्नलिखित शब्दों को सप्तमी विभक्ति में लिखो। 

मुनि - मुनौ         मुन्योः      मुनिषु

रवि-  रवौ           रव्योः      रविषु

लता- लतायाम्    लतयोः    लतासु

 रमा- रमायाम्     रमयोः    रमासु

 धेनु- धेनौ         धेन्वोः     धेनूषु


प्रश्न 2- हिन्दी में अनुवाद करो।

1- मार्गे जनाः सन्ति।

उत्तर- सड़क पर लोग हैं।

2- छात्रेषु राजेशः श्रेष्ठः अस्ति।

उत्तर- छात्रों में राजेश श्रेष्ठ है।

3- मम हस्ते धनम् अस्ति।

उत्तर- मेरे हाथ में धन है।

4- सीता कार्ये कुशला अस्ति।

उत्तर- सीता कार्य में कुशल है।


प्रश्न 3- वाक्य निर्माण  करो।

कार्ये- अहं 'कार्ये' कुशलः अस्मि।

कार्यालये- 'कार्यालये' बहुजनाः सन्ति।

 कुशलः -  सुरेशः पठने 'कुशलः' अस्ति।

 श्रेष्ठः - कविषु कालिदासः 'श्रेष्ठः' कवि अस्ति।


तकनीकी सहयोगी एवं प्रमुख सहयोगी- #जुगल_किशोर_त्रिपाठी #झाँसी

एवं

#माया_त्रिपाठी #भदोही


संकलन:- #टीम_मिशन_शिक्षण_संवाद

#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण


✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️

Comments

Total Pageviews