विषय- संस्कृत, प्रकरण- व्याकरण अभ्यास_कार्य, शीट क्रमांक -55/2025, दैनिक संस्कृत शिक्षण


✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️


क्रमांक- 55/2025

#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण (अभ्यास कार्य)

दिनांक- 28/11/2025 

दिन- शुक्रवार 

प्रकरण- #व्याकरण- अभ्यास_कार्य

--------------------


फेसबुक पर देखने व फीडबैक देने हेतु क्लिक करें!👇

https://www.facebook.com/share/p/1CyyosL1Ge/


पठ् धातु-

 लट्लकार वर्तमान-

         एकवचन  द्विवचन  बहुवचन

प्र०पु०- पठति    पठतः     पठन्ति 

म०पु०- पठसि    पठथः     पठथ 

उ०पु०- पठामि   पठावः    पठामः

 इसी प्रकार अन्य धातुओं जैसे- गम् (गच्छ्),चल्, हस्, वद्, दृश्य (पश्य), स्था (तिष्ठ्), खाद्, पिब् आदि।

धातु रूप बनाने का नियम धातु के अन्त में- 

    प्र०पु०-   ति       तः  अन्ति 

    म०पु०-   सि       थः    थ

    उ०पु०-  आमि   आवः  आमः

अनुवाद बनाने के नियम में यह ध्यान रखना चाहिए कि कर्ता जिस पुरुष, वचन, विभक्ति का होता है, क्रिया उसी के अनुरूप लगाई जाती है।


अभ्यास कार्य-

रमेशः पठति। (रमेश  पढ़ता है।)

गीता गीतं गायति। (गीता गाना गाती है।)

छात्रौ विद्यालयं गच्छतः। (दो छात्र विद्यालय जाते हैं।) 

ते खादन्ति। (वे सब  खाते हैं।)

युवां लिखथः। (तुम दोनों लिखते हो।)

आवां क्रीडावः। (हम दोनों खेलते हैं।)

तौ सत्यं वदतः। (वे दोनों सत्य बोल रहे हैं।)


अभ्यास प्रश्न-

 प्रश्न -1 निम्नलिखित वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद करो। 

क- वह पुस्तक पढ़ता है

ख- तुम दोनों पानी पीते हो।

ग- हम दोनों संस्कृत पढ़ाते हैं।

घ- तुम सब क्या करते हो? 

ङ- वे दोनों खेलते हैं।

 

प्रश्न 2 - निम्नलिखित वाक्यों का हिन्दी में अनुवाद करो।

क- त्वं लिखसि।

ख- कमलं विकसति।

ग- एतानि पत्राणि पतन्ति।

घ- वयं नेत्राभ्यां पश्यामः।

ङ- ते प्रयागराजं गच्छन्ति।


प्रश्न 3- निम्नलिखित धातुओं के पुरुष और वचन बताओ। 

लिखन्ति, वदथः, कथयति, चलामि, हसामः


तकनीकी सहयोगी एवं प्रमुख सहयोगी- #जुगल_किशोर_त्रिपाठी #झाँसी

एवं

#माया_त्रिपाठी #भदोही


संकलन:- #टीम_मिशन_शिक्षण_संवाद

#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण


✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️

Comments

Total Pageviews