विषय- संस्कृत, प्रकरण- व्याकरण अभ्यास कार्य शीट क्रमांक -47/2025 का हल, दैनिक संस्कृत शिक्षण
✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️
क्रमांक- 47/2025 का हल
#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण (अभ्यास कार्य)
दिनांक- 06/11/2025
दिन- गुरुवार
प्रकरण- # व्याकरण- अभ्यास_कार्य
--------------------
फेसबुक पर देखने व फीडबैक देने हेतु क्लिक करें!👇
https://www.facebook.com/share/p/16N6thgL8S/
शब्दरूप-
शब्द पाँच प्रकार के होते हैं संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अव्यय, और क्रिया।
संज्ञाएँ 6 प्रकार की होती हैं- 1- अजन्त (स्वरान्त) पुल्लिङ्ग
2- अजन्त स्त्रीलिङ्ग
3- अजन्त नपुंसक लिङ्ग
4- हलन्त (व्यंजनान्त)पुल्लिङ्ग
5- हलन्त स्त्रीलिङ्ग
6- हलन्त नपुंसक लिङ्ग
इन सब के रूप तीनों वचनों और सातों विभक्तियों में चलते हैं।जैसा आपलोग पूर्व में पढ़ चुके हैं।
प्रथमा विभक्ति का अभ्यास कर चुके हैं। आओ आगे की विभक्तियों का अभ्यास करते हैं।
द्वितीया विभक्ति
अकारान्त पुल्लिङ्ग बालक
एकवचन द्विवचन बहुवचन
बालकम् बालकौ बालकान्
आकारान्त, स्त्रीलिङ्ग, बालिका
बालिकाम् बालिके बालिकाः
'इकारान्त' पुल्लिङ्ग 'मुनि'
मुनिम् मुनी मुनीन्
'ईकारान्त' स्त्रीलिङ्ग 'नदी'
नदीम् नद्यौ नदीः
द्वितीय विभक्ति के कारक का नाम है 'कर्म' और चिन्ह है 'को'। वाक्य बनाते समय अधिकांशतः 'को' चिन्ह छिपा रहता है। जैसे- मोहनः पुस्तकं पठति।
(मोहन पुस्तक पढ़ता है।)
अहं विद्यालयं गच्छामि।
(मैं विद्यालय जाता हूँ।)
अभ्यास कार्य-
प्रश्न 1- द्वितीय विभक्ति का कारक और चिन्ह क्या है?
उत्तर- 'कर्म कारक' चिह्न है 'को'।
प्रश्न 2- द्वितीय विभक्ति के तीनों वचन लिखो ।
शुकः - शुकम्। शुकौ शुकान्
काकः- काकम् काकौ काकान्
रमा- रमाम् रमे रमान्
छात्रा- छात्राम् छात्रे छात्रान्
रवि- रविम् रवी रवीन्
कविः - कविम् कवी कवीन्
रामः - रामम् रामौ रामान्
प्रश्न 3- निम्नलिखित वाक्यों का हिंदी में अनुवाद करो।
क- सः चित्रं पश्यति।
उत्तर - वह चित्र देखता है।
ख- त्वं मन्दिरं न गच्छसि।
उत्तर- तुम मन्दिर नहीं जाते हो।
ग- गीता निबन्धं लिखति।
उत्तर- गीता निबन्ध लिखती है।
घ- सा गीतं गायति।
उत्तर- वह गीत गाती है।
तकनीकी सहयोगी एवं प्रमुख सहयोगी- #जुगल_किशोर_त्रिपाठी #झाँसी
एवं
#माया_त्रिपाठी #भदोही
संकलन:- #टीम_मिशन_शिक्षण_संवाद
#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण
✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️

Comments
Post a Comment