188/2025, बाल कहानी- 11 नवम्बर
#दैनिक_नैतिक_प्रभात - 188/2025
11 नवम्बर 2025 (मंगलवार)
#बाल_कहानी - #आत्मज्ञान
----------------------
सचिन और उसके दादाजी उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने आये थे।
दादाजी ने उत्तराखण्ड राज्य और पूर्व संयुक्त राज्य उत्तर प्रदेश राज्य की कई विशेषताओं पर जोरदार भाषण दिया।
दादाजी ने कहा कि, "उत्तराखण्ड के निवासियों ने कहा कि हम कोदा झंगोरा खाएँगे। उत्तराखण्ड राज्य बनाएँगे। लेकिन तब से सारे लोगों ने अपने खेत बंजर कर दिये हैं और सारे के सारे गाँवों को छोड़कर के शहरों की ओर भागने लगे हैं। उत्तराखण्ड राज्य बनने से पलायन तो अत्यधिक हुआ। ग्रामीण योजनाओं का लाभ लोग शहरों में बैठकर ले रहे हैं, जिससे सरकार पर अतिरिक्त दबाव और भार बढ़ रहा है, जिससे शहरों में गन्दगी का अंबार एवं प्रदूषण की समस्या अधिक बढ़ी है। उत्तराखण्ड राज्य के लिए कई योजनाएँ कार्यान्वित हैं लेकिन वह धरातल पर कुछ भी नहीं है सिर्फ कागजों में है।"
सचिन को लग रहा था कि हमें उत्तर प्रदेश राज्य से हटकर के एक छोटा-सा राज्य नहीं बनाना चाहिए था। हमें गाँव और शहरों के लिए अपनी सुदृढ़ नीतियों का क्रियान्वयन अवश्य करना होगा।
इसके लिए मुझे एक बड़ा अधिकारी बनना है, जो एक सुशासन की व्यवस्था कर सके।
दादाजी ने बताया कि, "तब शिक्षा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इलाहाबाद उत्तर प्रदेश में हुआ करता था और हमारा उच्च न्यायालय भी इलाहाबाद में था।"
दादाजी ने हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट के बारे में काफी बातें की।
ऐसी जानकारी से सचिन के बाल मन को लगा कि उसका ज्ञान अभी बहुत कम है। उसे भी अपना आत्मज्ञान बढ़ाना होगा। उसने उत्तराखण्ड का नक्शा निकाला और उसमें वह अपने क्षेत्र को ढूँढने लगा। उसके दादाजी ने उसकी काफी मदद की और कहा कि, "तुम जितना पढ़ोगे, लिखोगे, सीखोगे, तुम्हारा आत्मज्ञान उतना अधिक समृद्ध होता जाएगा।"
सचिन में आज इस कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात काफी कुछ बदलाव महसूस हुआ। जिसने उसके विचारों को बदलकर रख दिया। अब वह मेहनत से अपनी पढ़ाई में जुट गया और अपने आत्मज्ञान को बढ़ाने के लिए लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित हो गया।
#संस्कार_सन्देश -
मेहनत करने से लक्ष्य में जरुर सफलता प्राप्त होती है। अत: हमें मेहनत से घबराना नहीं चाहिए।
कहानीकार-
#श्रीमती_सरोज_डिमरी (स०अ०)
रा० उ० प्रा० वि० घतोड़ा विकासखण्ड- कर्णप्रयाग
जनपद- चमोली (उत्तराखण्ड)
✏️संकलन
📝टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद
#दैनिक_नैतिक_प्रभात
Comments
Post a Comment