४६०~ रेनू कमल प्राथमिक विद्यालय (EM) जसपुरापुर सरैंया प्रथम, ब्लॉक - जलालाबाद, जनपद - कन्नौज, राज्य - उत्तर प्रदेश

       🏅अनमोल रत्न🏅
मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद - कन्नौज से अनमोल रत्न शिक्षिका बहन रेनू कमल जी से परिचय करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच एवं स्वयंसेवी प्रयासों से अपने विद्यालय को, विद्यालय का स्वरूप देते हुए बच्चों एवं समाज के लिए आकर्षण का केन्द्र बना दिया। जो हम सभी के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयास हैं।
आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को :

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2662393654038215&id=1598220847122173

👉1..शिक्षक का परिचय:-
रेनू कमल
प्राथमिक विद्यालय (EM) जसपुरापुर सरैंया प्रथम, ब्लॉक - जलालाबाद, जनपद - कन्नौज, राज्य - उत्तर प्रदेश
प्रथम नियुक्ति: 03/01/2011
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त:17/11/2016

👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
A- स्वयं के प्रयास : बच्चों के लिए किए विशेष प्रयास, भवन पूरी तरह से जर्जर था, बाउन्ड्रीवाल भी टूटी और छतिग्रस्त थी।
*जनपद मुख्यालय से 11 किमी दूर विद्यालय को आदर्श बनाने के संकल्प से कार्य करना प्रारंभ किया और अभी तक 3,00,000 रूपये स्वयंसेवा से विद्यालय में लगाकर, विद्यालय को विद्यालय का स्वरूप देने की कोशिश की। सर्व प्रथम विद्यालय की बाउंड्री को दुवारा से बनवाया और विद्यालय के सभी कमरों के गेट व खिड़की को लकड़ी से लोहे में परिवर्तित कराया और बाउंड्री वॉल के ऊपर कांटे युक्त तार लगवाए जिससे बाहरी व्यक्ति व जानवरों का प्रवेश न हो सके फिर प्लास्टर तुड़वा कर दुबारा कराया गया, फर्श की मरम्मत, पुट्टी, आयल पेंट से पुताई, पेंटिंग, पूरे स्कूल में लाइट फिटिंग व पंखे आदि कार्य करवाये। वाइट बोर्ड की व्यवस्था की गयी।















*सत्र 2018-19 में बच्चों के क्लास वन को स्मार्ट क्लास का रूप दिया और बच्चों को कुर्सी मेज की व्यवस्था की।
*सत्र 2019-20 में आपने विद्यालय में प्रोजेक्टर और 3 लैपटॉप की व्यवस्था कर प्रोजेक्टर रूम का निर्माण कराया और ऑफिस को उच्च रुप दिया।
*बच्चों को टाई, वेल्ट आई कार्ड, कक्षा - 2 के बच्चों के लिए कुर्सी मेज और स्मार्ट क्लास रूम भेट करवाया।
*स्वेटर के साथ छात्रों को पैजामी, ग्लव्स, कैप भी वितरित की जाती है।
*बच्चों की लिए खेल - कूद के सामान की व्यवस्था की।
*बच्चों के लिए न्यूज़ पेपर व लाइब्रेरी की व्यवस्था।
*विद्यालय परिसर को विगत दो वर्षों में हरा -भरा बनाने के लिए कुल 500 पौधे विद्यालय में लगाए गए है।
*पूरे विद्यालय को TLM से सजाया हुआ है यहाँ तक की वृक्ष और कक्षाओं की दीवारों पर पेंटिग करवाई।
*सत्र 2020-21 में विद्यालय में cctv कैमरा लगवाया और क्लास 3 को स्मार्ट क्लास के रूप प्रदान किया बड़े पैमाने पर वृक्षा रोपण कराया।
B- जनप्रतिनिधि के सहयोग से: प्रधान द्वारा विद्यालय में कुछ कमरों में टाईल्स व शौचालय बनवाया गया साथ ही रोड से विद्यालय तक सड़क का निर्माण कराया गया।

👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम :
A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन
*सुखद परिणाम लगातार तीन वर्षों से नवीन नामांकन में 100 (शतक) से अधिक नामांकन, जब मैंने विद्यालय में पद भार ग्रहण किया, उस समय विद्यालय में केवल एक शिक्षा मित्र कार्यरत थी।
सत्र 2016 - 17 में 140
सत्र 2017 - 18 में 210
सत्र 2018 - 19 में 302
सत्र 2019 - 20 में 361 बच्चे।
विद्यालय अग्रेजी माध्यम होने के बाद विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और स्टॉफ के सहयोग से नवीन नामांकन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई व हम सबके के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत किया है।
B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत लगभग 80% प्रतिदिन
C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या- 01
























👉4- विद्यार्थियों की
उपलब्धियाँ:- खेलकूद प्रतियोगिता में ब्लॉक व जनपद स्तर पर प्रतिभाग व अन्य प्रतियोगिता जैसे निबन्ध, पेंटिंग, आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिए।
A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण : खेलकूद प्रतियोगिता में ब्लॉक व जनपद स्तर पर कई बच्चों को पुरस्कृत किया गया। आई केयर इंडिया अंकुरम महोत्सव द आयोजित कार्यक्रम में बच्चों की नाट्य प्रस्तुति पर पुरस्कार दिया गया।
B- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ: विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।

👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:- खेलकूद प्रतियोगिता में ब्लॉक व जनपद स्तर पर प्रतिभाग व अन्य प्रतियोगिता जैसे निबन्ध, पेंटिंग व कई प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया व पुरस्कार प्राप्त किया।

👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां:- जिलाधिकारी महोदय द्वारा तीन बार आदर्श शिक्षिका का पुरस्कार*
2015-16, 2016-17, 2017-18
*जिला ICT प्रतियोगिता 2018-19 में प्रथम स्थान
*प्रदेश स्तर पर ICT प्रतियोगिता 2018-19 में चयन और साथ ही इस प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया।
आजावका रत्न - 2017, राष्ट्रीय महासचिव बुद्धिमित्र मुसाफिर के माध्यम आजावका-नई दिल्ली द्वारा*
आदर्श शिक्षिका पुरस्कार 2018-19 माननीय प्रभारी राज्य मंत्री कन्नौज द्वारा*
अलग - अलग समाचार पत्रों में आये दिन विद्यालय की खबरें रहती है और इनका लेख पत्रिका में प्रकाशित हो चुकेहै।
*हर वर्ष विद्यालय समर कैम्प व विंटर कैम्प का आयोजन बच्चों के लिए किया जाता है लड़कियों के लिये बेटी बचाओ* बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति जागरूकता के लिए गोष्ठी का आयोजन किया जाता है और साथ ही प्रधानाध्यापिका गॉव में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत विद्यालय और आसपास के गॉव में जाकर उन्हें जागरूक करने का काम करती है और उन्हें स्वयं रक्षा के लिये ट्रेनर द्वारा कैम्प लगवाती हैं *आप के सामाजिक कार्य* आप सामाजिक कार्यों में जैसे ईट भट्टों पर जाकर उनकी मदद करना साथ ही अस्पतालों में जाकर मरीजों के बीच फल वितरण और उनके चिकित्सा पर ध्यान देना उनकी आर्थिक मदद करना*
A- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण:- खेल - खेल में शिक्षा, बाल संसद, बाल अखबार ललक चित्रकला के माध्यम से शिक्षा सामुदायिक सहभागिता सरल अंग्रेजी अधिगम।
B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण:
C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियाँ:----




👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश: मिशन शिक्षण संवाद जैसे पूरे देश में काम कर रहा है वह दिन दूर नहीं जब देश का हर बच्चा शिक्षित होगा हम सभी अध्यापकों को ऐसे मिशन से जुड़कर गर्व महसूस करना चाहिए कि हमें काम करने का एक अच्छा प्लेटफार्म मिला है जिससे हम जुड़ कर शिक्षा विभाग को एक नई ऊँचाई तक ले जा सकते है।
मिशन शिक्षण संवाद धन्यवाद

👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:- सभी शिक्षकों से मेरा अनुरोध है कि मिशन शिक्षण संवाद से मिलकर कार्य करें इनके द्वारा दिए गए नए नए नवाचारों का अपने स्कूल में उपयोग करें और नए नवाचार बनाएं जिससे बेसिक शिक्षा विभाग एक नई ऊंचाई पर पहुंच सके
धन्यवाद

👉9- संकलन एवं सहयोग
आशुतोष दुबे
मिशन शिक्षण संवाद कन्नौज.
02-06-2020

नोट : मिशन शिक्षण संवाद में सहयोग और सुझाव के लिए वाट्सअप नम्बर - 9458278429 पर लिखें।

Comments

Total Pageviews