बाल दिवस

14 नवम्बर है बाल दिवस के नाम,

चाचा नेहरू को याद आज किया जाता है।

बच्चे थे चाचा नेहरू की आँख के तारे,

बच्चों को भगवान का रूप कहा जाता है।।


बच्चों की हो सुरक्षा, हो प्रेमपूर्ण वातावरण,

सन्देश आज ये जन-जन में फैलाया जाता है।

चाचा नेहरू के मूल्य, आदर्श बच्चे अपनायें,

जन्म दिन उनका बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।।


चाचा नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे,

बच्चों को फूल गुलाब का वह कहते थे।

देश के विकास में बच्चों की है भागीदारी,

बच्चों को दें उज्जवल भविष्य, है हमारी जिम्मेदारी।।


रचयिता

शालिनी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय बनी, 

विकास खण्ड-अलीगंज,

जनपद-एटा।



Comments

Total Pageviews