वीरांगना ऊदा देवी

भारत की वह वीर नारी

महान स्वतंत्रता सेनानी थीं

नाम उनका ऊदा देवी और

उनकी वीरता अंग्रेजों ने भी मानी थी।।


ऊदा ‘पासी’ जाति से सम्बन्ध रखतीं

और लखनऊ में वह जन्मी थीं। 

पति का नाम मक्का पासी था और 

शादी के बाद ‘जगरानी’ नाम से पुकारी 

जाती थीं।।


वाजिद अली शाह के महिला दस्ते में

शामिल होकर अंग्रेजों से टकराई थीं

अकेले ही 36 सैनिकों को मार गिराया

और वीरांगना कहलाई थीं।।


तन  में उनके भरा था साहस 

पर मन में देश प्रेम समाया था

अपने शौर्य और पराक्रम से उन्होंने

अंग्रेजों को बहुत रुलाया था।।


महान वीरांगना ऊदा देवी

अंग्रेजों से लड़ती हुई वीरगति को प्राप्त हुईं।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews