काव्यांजलि,1384, दिनांक- बुधवार, 29 सितम्बर 2021

*बेसिक की कविताएं*

# *काव्यांजलि* #
टीम मिशन शिक्षण संवाद की ओर से कविताओं का नया संग्रह

🔵🔴 *काव्यांजलि,1384* 🔴🔵
दिनांक- बुधवार, 29 सितम्बर  2021~~~~~~~~


कक्षा- 6
विषय- सामाजिक विज्ञान
पाठ- 1 हमारा सौरमण्डल 
*बिग बैंग*

आओ बच्चों! आज आपको,
कैसे बना? ब्रह्माण्ड बतायें। 
बिग बैंग सिद्धान्त को,
आओ कविता से समझायें।।

तेरह अरब वर्ष पहले तक,
ब्रह्माण्ड था गर्म सघन गोला।
आन्तरिक दबाव, गर्मी से, 
एक दिन फट गया गोला।।

घटना यह प्यारे बच्चों, 
बिग बैंग भी कहलाये। 
तब से बना यह ब्रह्माण्ड,
अब तक फैलता जाये।। 

करोड़ वर्षों बाद बने फिर,
तारे, ग्रह, आकाशगंगाएँ।
वर्तमान सौरमण्डल हम,
इसी प्रक्रिया द्वारा पायें।।

🙏रचना- 
ज्योति विश्वकर्मा (स०अ०)
उ० प्रा० वि०- जारी-1
क्षेत्र- बड़ोखर खुर्द 
जनपद- बांँदा

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि, टीम मिशन शिक्षण संवाद*

🔵🟣 *काव्याँजलि, 369*🟣🔵 
दिनाँक- बुधवार, 29.09.2021

कक्षा- 1
विषय- हिन्दी
पाठ- 4
    *पत्ते ही पत्ते*

सारे पेड़ हरे-भरे,
पत्तों से हैं अटे हुऐ।
इतने सारे पत्ते,
कैसे-कैसे पत्ते।।

बड़े पत्ते, छोटे पत्ते,
लम्बे पत्ते, मोटे पत्ते।
पतले पत्ते, गोल पत्ते,
अजब-गजब हैं झोल पत्ते।।

हरे पत्ते, पीले पत्ते,
लगे पत्ते, झड़े पत्ते।
जड़े पत्ते हरे भरे,
पीले पत्ते सूखे धरे।।

बड़े काम के ये पत्ते,
पेड़ की हैं शान पत्ते।
पत्तों बिन कोई भाव नहीं,
इनके बिन कोई छाँव नही।।

  🙏 रचना-
दीक्षा जोशी (प्र०अ०)
रा० प्रा० वि०- चोरगलिया
हल्द्वानी, नैनीताल

✏️संकलन-
📝 *काव्याँजलि टीम, मिशन शिक्षण संवाद- उत्तराखण्ड*

Comments

Total Pageviews