जयपुर स्थापना दिवस

आओ बच्चो जयपुर से मिलाएँ,

पुराना नाम जयनगर बताएँ।

राजस्थान है इसकी राजधानी,

इस वर्ष 254वाँ स्थापना दिवस मनाएँ।।


सवाई जयसिंह ने 1727 में स्थापना की,

कई राजाओं ने बसाने में मदद की।

जयपुर रियासत दीवान मिर्जा इस्माइल का योगदान,

शहर की खूबसूरती सँवारने में मदद की।।


स्थापना शिकारगाह पर हुई इसकी,

समृद्ध भवन निर्माण परंपरा है इसकी।

सरस संस्कृति ऐतिहासिक महत्व को प्रसिद्ध,

अरावली पर्वत से घिरी सीमा है इसकी।।


महलों, पुराने घर के गुलाबी धौलपुरी पत्थर पहचान,

यहाँ की स्थापत्य कला में लाते हैं नई जान।

गुलाबी नगरी  तभी से नाम उसने पाया,

दसवाँ सबसे अधिक भारत की आबादी शहर में पहचान।।


आमेर का किला, हवा महल, सिटी पैलेस प्रमुख स्थल,

जंतर मंतर शीर्ष खगोलीय वेधशालाओं में प्रमुख स्थल।

अल्बर्ट संग्रहालय, बिरला मंदिर, नाहरगढ़ किला है शान,

महाराज की छत्री, चिड़ियाघर हैं प्रमुख दर्शनीय स्थल।।


रचयिता
नम्रता श्रीवास्तव,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय बड़ेह स्योढ़ा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।

Comments

Total Pageviews