राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

आज  है राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 

यह बात बच्चों रखना तुम याद 

जन्मदिन है यह पहले शिक्षा मंत्री का 

नाम था जिनका मौलाना आजाद 


 जन्म हुआ था इनका 11 नवंबर 1888 को सऊदी अरब के मक्का शहर में 

यह थे स्वतंत्रा सेनानी और महान शिक्षाविद कोई नहीं था उन जैसा पूरे शहर में 


 बड़े हुए तो यह जाना उनके देश भारत को कब्जाए  हुए हैं अंग्रेज  जालिम 

 तभी अरविंद घोष और श्याम चक्रवर्ती के संग

 हो गए स्वतंत्र स्वतंत्रता के संग्राम में शामिल 


 भारत में क्या शिक्षा का प्रचार प्रसार शिक्षा को भारत में नई दिशा दिखाई शिक्षा व्यवस्था को पुर्नजीवित करने में थी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई 


 नेता होने के साथ-साथ

 थे यह कवि और पत्रकार 

अपनाया था इन्होंने जीने का उसूल

 सादा जीवन उच्च विचार 


 सन 1958 में 22 फरवरी को त्याग दिए थे इस महापुरुष ने अपने प्राण 

 सन 1992 में उन्हें  मिला  भारत रत्न 

  देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान  


रचयिता

भावना तोमर,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय  नं०-1 मवीकलां,

विकास खण्ड-खेकड़ा,

जनपद-बागपत।



Comments

Total Pageviews